IPS अधिकारियों से मारपीट के आरोप में 8 डेरा समर्थकों पर देशद्रोह का केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2017 - 12:58 PM (IST)

पंचकूला:पंचकूला हिंसा मामले में राम रहीम के 8 समर्थकों पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। इसमें राम रहीम के 6 प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और 2 समर्थक शामिल हैं। इन लोगों पर सुनवाई के दौरान IPS अधिकारियों से मारपीट और हाथापाई का आरोप है। पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

उधर पंचकूला में हालात फिलहाल सामान्य बताए जा रहे हैं और पूरे हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के आश्रमों को सील करने का सिलसिला जारी है। करनाल, कैथल, अंबाला समेत कई जिलों में डेरा सच्चा सौदा के आश्रमों को सील किया जा रहा है। वहीं सिरसा में फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। उधऱ दूसरी तरफ डेरा प्रमुख को अभी रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है जहां चारों तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static