भिवानी: 15 अगस्त की तैयारी को लेकर फाइनल रिहर्सल आज, डीसी ने फहराया तिरंगा

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 05:00 PM (IST)

भिवानी(अशोक):  भिवानी में आज 15 अगस्त की तैयारी को लेकर फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। कार्यक्रम में डीसी जंगबीर सिंह आर्य मुख्यथिति थे। उन्होंने तिरंगा झंडा फहराया। भीम स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में डीसी जयबीर सिंह आर्य ने सलामी ली। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नही जा सकता। 

डीसी जंगबीर आर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में विधानसभा के उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा मुख्यथिति के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कोविड के नियमो का कड़ाई से पालन किया जाएगा। एसपी अजित सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को लेकर तैयारिया जोरो पर है। पुलिस मुस्तेद है। हर आने जाने वाले पर पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर होटल व धर्मशालाओं को भी चेक कर रही है। उन्होंने बताया कि शांति पूर्ण ढंग से यह त्योहार मनाया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static