वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं चंडीगढ़, कहा-गरीब लोगों की तरक्की सरकार के कामकाज का मंत्र

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 02:45 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी):  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ पहुंचीं, जिनका मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वागत किया। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा और पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे।  वित्त मंत्री ने  भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 


PunjabKesari
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक सुधार तेजी से हो रहे हैं। हमारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा है। व्यवस्थाओं में हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। ग्रामीण इलाके में भी लोगों को फायदा हुआ। आज गांव में लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिया। गरीब लोगों की तरक्की सरकार के कामकाज का मंत्र है। 


PunjabKesari

सीतारमण ने कहा कि देश में बिजनेस करना आसान हुआ। हर साल निम्न वर्ग के लिए कोई ना कोई योजना लांच होती है। जनधन खातों से लोगों को फायदा हुआ है। गरीब लोगों को बैंक सुविधा मिल रही है। आज बिना गारंटी के देश के लोगों को लोन मिल रहा है। बैंकों के द्वारा महिलाओं को कारोबार चलाने के लिए लोन मिल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static