गुरुग्राम में गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान खाक, आसमान छू रही लपटें...

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 11:13 AM (IST)

गुरुग्राम (पवन सेठी) : गुरुग्राम के बसई रोड स्थित पैकेजिंग कंपनी और गोदाम में आग लग गई। शॉट सर्किट के कारण बंद कम्पनी में आग लग गई। लाखों रुपए से ज्यादा का माल जलकर खाक हो गया। 

आग लगने के दौरान राहगीरों ने कम्पनी से सामान बाहर निकाला। पैकेजिंग और गत्ते का सामान होने के कारण आग बढ़ती गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सेक्टर-10 पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल आग के कारण किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static