छह महीने का वेतन नहीं मिलने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर फ़ायर विभाग के कर्मचारी

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2022 - 02:26 PM (IST)

 

फतेहाबाद (रमेश कुमार): जिले में वीरवार को फायर ब्रिगेड की सेवाएं राम भरोसे हो गई है। गाड़ियों को कार्यालय में ही छोड़कर कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। फायर ब्रिगेड पहले से ही आपातकालीन सेवा है। सिर्फ़ किसी भी आपात स्थिति में कर्मचारी आग बुझाने ही जाएँगे छोटी मोटी घटनाओं पर नहीं जाएँगे।

बता दें कि पिछले छः महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने अब विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 86 अनुबंधित कर्मचारियों के अलावा 19 नियमित कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए है। दूसरी तरह गेहूं का सीजन तेज हो गया है।

खेतों में गेहूं कटाई का काम जोरों पर है। अगर कहीं आगजनी की घटना हुई तो बिना दमकल गाड़ियों के ही बुझानी पड़ेगी। अग्निशमन सेवा यूनियन के जिला प्रधान सतबीर सहारण का आरोप है कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का छः महीने का वेतन नही जिस कारण हमारे बच्चे मरने कंगार पर है। यहाँ तक कि उनके घर के बिजली के मीटर तक कट गए हैं,लेकिन विभाग ने हमारे सैलरी रोकी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static