गैंगवार: निजामपुर क्षेत्र में दो गुट में फायरिंग, गोली लगने से 4 लोग घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 01:40 PM (IST)

नांगल चौधरी (योगेंद्र सिंह) : निजामपुर में दो गुट के बीच जमकर फायरिंग हुई, जिस कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फायरिंग में चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ग्रुप की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि यह गैंगस्टर के गुर्गों के बीच चल रहे विवाद का परिणाम है।

नयागांव निवासी रंगा लाल पुत्र दाताराम गुर्जर के घर के बाहर देर रात्रि दो बोलेरो एवं एक पिक अप वाहन में डेढ़ दर्जन के आसपास बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। रंगलाल की शिकायत के अनुसार उस समय घर की छत पर उसका लड़का विशाल और उसका दोस्त दनचोली निवासी देवा ऑफ अनिल सो रहे थे। फायरिंग सुनकर वह भी नीचे आए और उन्होंने भी बदमाशों को ललकारा। फायरिंग में देवा और विशाल दोनों जख्मी हो गये वहीं दूसरी तरफ से दर्ज शिकायत के अनुसार रंगलाल की ओर से हुई फायरिंग में सुरेंद्र और राजेश नामक युवक घायल हो गए। फायरिंग के शोर से गांव में सनसनी फैल गई। बाद में चारों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रंगलाल की रिपोर्ट पर नया गांव के रहने वाले रामनिवास राजेश, भेरु, कृष्ण सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर रूप सराय गांव के रणजीत सिंह ने अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ फायरिंग कर 2 लोगों के जख्मी होने की शिकायत दर्ज कराई है। क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि यह दो गैंगस्टर में चल रही तनातनी का नतीजा है। गैंगस्टर के गुर्गों ने एक दूसरे को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static