खुशखबरी: यमुनानगर से चरखी दादरी की मिली पहली बस, यात्रियों को होगी सुविधा

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 12:23 PM (IST)

यमुनानगर: यमुनानगर से सीधे चरखी दादरी के लिए पहली हरियाणा रोडवेज की बस मिल गई है, वहीं कैथल रूट पर भी दो और बसों के टाइम मिल गए हैं। इससे दोनों रूटों के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, चरखी दादरी डिपो की बस का यमुनानगर बस स्टैंड पर ठहराव मिला है, जिसका यमुनानगर से चरखी दादरी के लिए दोपहर 2.40 बजे का समय है। ऐसे ही कैथल डिपो की दो बसों का यमुनानगर बस स्टैंड पर नाइट स्टे शुरू हुआ है, जिनका यमुनानगर से कैथल सुबह 5.10 व 5.20 बजे वापसी का समय है। 

बता दें कि यमुनानगर व अन्य डिपो की रोहतक, हिसार, सिरसा के लिए बसें काफी समय से हैं, पर सीधे चरखी दादरी के लिए कोई बस नहीं थी। इस कारण चरखी दादरी के लिए लोगों को बसें बदल आना-जाना पड़ता था। किंतु अब चरखी दादरी डिपो की यमुनानगर से दोपहर 2.40 बजे वापसी करने लगी है। ऐसे ही कैथल के लिए यमुनानगर डिपो की बसों का दोपहर 3.20 व 4.25 बजे का समय है। इसके अलावा कैथल व अन्य डिपो की बसों के कैथल के लिए सुबह 8.30, 11.00, 11.25, 11.50 दोपहर 3.00, 3.30, शाम 5.05, 5.10 व 5.20 का समय है। अब कैथल डिपो की बसों के दो और टाइम मिले हैं, ये दोनों बसें यमुनानगर बस स्टैंड पर नाइट स्टे कर सुबह 5.10 व 5.20 बजे वापसी करने लगी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static