बच्चों को योगा करवाने के फैसले पर बोले जयहिंद, पहले CM और खेल मंत्री मुर्गा बन जारी करें वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2019 - 03:21 PM (IST)

रोहतक़ (दीपक भारद्वाज): मशहूर डांसर सपना चौधरी को बीजेपी में शामिल होने के बाद हरियाणा की राजनीति में नया तूफान आ गया है। भाजपा में शामिल होते ही सपना चौधरी के अरविंद केजरीवाल की शक्ल ना देखने के बयान से आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद खासे नजर आए। उन्होंने कहा कि सपना चौधरी को सोच समझ कर बोलना चाहिए। अरविंद केजरीवाल को लोगों ने भारी बहुमत से जिताया।

वहीं हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सुपर ब्रेन योगा के नाम पर बच्चों को मुर्गा बनाने और उठक बैठक करवाने के फैंसले को उन्होंने सरासर गलत बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे स्कूल में खाना खाकर आते हैं और खाना खाने के 4 घण्टे बाद तक को व्यायाम नही होता, इससे बच्चों के शरीर पर गलत प्रभाव पड़ेगा। अगर ऐसे दिमाग तेज करवाना चाहते हैं, तो पहले सीएम खट्टर, शिक्षामंत्री रामबिलास व खेल मंत्री विज हर रोज 10 मिनट मुर्गा बनकर वीडियो जारी करें और अपना दिमाग तेज करें। अगर वास्तव में छात्रों का दिमाग तेज बनाना चाहते हैं तो बच्चों को स्कूलों में बादाम की डाइट दी जाए।

 उन्होंने कहा कि  जब सपना के कांग्रेस में जाने की खबरें आई थी तो भाजपा वाले इसे नाचने गाने वाली बताते थे, अब सपना को गंगा स्न्नान करवा दिया है। जहां तक केजरीवाल के बारे में बयान देने की बात है तो इस पर उसे सोच समझ कर बोलना चाहिए जनता ने भारी बहुमत से  उऩ्हें मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने जनता के काम किए हैं। राजनीति इंटरटेंमेंट नही, जन सेवा है। जहाँ तक चुनाव में वोट की बात है तो स्टेज पर कितने ही लोगों को भाजपा नचा ले, वोट मिलने वाले नही है। वे महिला का सम्मान करते हैं, लेकिन महिला को भी सोच समझ कर बोलना चाहिए।

उन्होंने सपना पर तंज कसते कहा कि कि राजनीति इंटरटेंमेंट नही सेवा करने के लिए है नाचने गाने से वोट मिलने वाली नही है।हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सुपर ब्रेन योगा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हर रोज 10 मिनट मुर्गा बन कर वीडियो जारी करें, इस तरह के योग खाली पेट होते हैं, अन्यथा बच्चों का विकास रुक जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static