पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, कांग्रेस सरकार अाते ही रद्द होंगे 720 परिमट(Video)

punjabkesari.in Wednesday, Oct 31, 2018 - 04:35 PM (IST)

कैथल(जोगिंद्र कुंडू): पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा कैथल में एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने मनोहर सरकार जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में अाने पर सबसे पहले 720 परमिटों को रद्द करने का काम करेगी। उसके बाद बाकि बचे विकास का कार्य किए जांएगे। प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से बेहद परेशान है। 

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। गुंडे सड़को पर खुले घूम रहे है। आए दिन आपराधिक घटनाओं से आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है और सरकार की मंशा कानून और व्यवस्था चुरुस्त दरुस्त करने में नहीं है। जिस प्रदेश में कानून और व्यवस्था ठीक नहीं होती उस प्रदेश का विकास नहीं हो सकता।
PunjabKesari

इनेलो में चल रहे पारिवारिक विवाद पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इनलो सिर्फ परिवारिक पार्टी है और उसके पास तो वोट भी परिवारिक है। जल्द ही इनेलो का अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के अगले दावेदार पर पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा कांग्रेस के अगले मुख्यमंत्री का चयन सिर्फ समय पर किया जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static