पूर्व MLA नफे सिंह की हुई घर वापसी, 22 जुलाई को इनेलो में होंगे शामिल(VIDEO)

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 02:28 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने समर्थकों के साथ बैठक कर इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल होने का एेलान किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ दर्जन भर नगर पार्षद और हजारों लोग 22 जुलाई को जनसभा कर अभय चौटाला और इनेलो अध्यक्ष अशोक अरोड़ा की मौजूदगी में इनेलो में शामिल होंगे। 

नफे सिंह ने 2014 के विधानसभा से चुनाव में टिकट नहीं मिलने से इनेलो को छोड़ दिया था। जिसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा से भी टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसके बाद भाजपा ने बगावत कर चुनाव लड़ने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया था।  फे सिंह राठी हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static