पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने पार्टी से दिया इस्तीफा
punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 12:35 PM (IST)

नई दिल्ली(कमल कांसल): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमार ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के बाहर राष्ट्रीय हितों की बेहतर सेवा कर सकते हैं.’