Bajaj Finance कंपनी में लाखों की धोखाधड़ी, 17 लोगों पर केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 12:16 PM (IST)

पंचकूला(उमंग श्योराण):पंचकूला स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी में आठ लाख रुपए से अधिक धोखा-धड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फर्जी पैन कार्ड अौर आधार कार्ड के जरिए लाखों रुपयों के आई-फ़ोन 7 लिए गए। जिसमें एक आईफोन-7 की कीमत 55 से 60 हजार रुपए तक है।

इस धोखाधड़ी के मामले में डी.सी.पी. पंचकूला अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आईफोन-7 लेने वाले 17 लोगों द्वारा पंचकूला, चंडीगढ़,जीरकपुर क्षेत्र के दस्तावेज लगाए गए थे। उन लोगों ने खरीदे गए मोबाइल की एक भी किश्त जमा नहीं करवाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static