करनाल में ''बदले का खेल'', बिहार से बुलाकर उस्तरे से किया जानलेवा हमला...24 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 08:10 PM (IST)

करनाल : हरियाणा के करनाल में पुलिस ने 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति को बिहार से करनाल बुलाया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गम्भीर अवस्था में घायल व्यक्ति का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपियों को आज पुलिस कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी और आगामी जांच शुरू करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी एक का नाम चंदन और दूसरे का नाम संजय हैं और दोनों सगे भाई हैं।  दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। दोनों भाइयों ने बिहार की पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति को बिहार से करनाल बुलाया और सुनियोजित तरीके से उसकी गर्दन उस्तरे से काट दी।

पुलिस के अनुसार हमले में घायल व्यक्ति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में जारी है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

जांच कर्मचारी ने बताया कि दोनों आरोंपियों ने करनाल की नई अनाज मंडी में दुकान की छत पर वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं जो फिलहाल नई अनाज मंडी की दुकानों में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आज दोनों आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static