9 साल से फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी काबू, विदेश भेजने के नाम पर भी धोखाधड़ी का केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 02:01 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र) : रेवाड़ी जिले की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में नौ साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूछताछ में उस पर विदेश भेजने के नाम पर 1.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।


2014 में दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मामला 


पकड़ा गया आरोपी बिहार के जिला औरंगाबाद का रहने वाला धर्मेंद्र कुमार है। 2014 तक वह रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में रहता था। उसी समय उस पर एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश करती रही, लेकिन सुराग नहीं लगा। 2015 में उसे कोर्ट से पीओ घोषित कराया गया था। अब वह 9 साल बाद पटना से पकड़ा गया है। 

वहीं इसी बीच आरोपी ने दो माह पहले धारूहेड़ा में ही एक व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपए की ठगी कर दी। पीड़ित ने धारूहेड़ा थाना में धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी धर्मेंद्र की लोकेशन ट्रेस करते हुए पटना तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की तो पता चला कि उस पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static