नहर से बरामद हुआ लड़की का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 11:18 AM (IST)

गन्नौर (कपिल) : खुबडू-सरढ़ाना नहर से शुक्रवार देर रात लड़की का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। लड़की के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।
चौकी इंचार्ज मनजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को खुबडू झाल व सरढाना नहर के बीच एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। लड़की की उम्र करीब 22 साल है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस लड़की की पहचान करने में जुटी हुई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)