गोल्डन गर्ल मनु भाकर ने यूथ ओलम्पिक में जीता रजत पदक

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 10:44 AM (IST)

झज्जर(प्रवीण घनखड़): झज्जर गांव गोरिया की बेटी अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर ने  अर्जेंटीना में आयोजित यूथ ओलम्पिक में एक बार फिर भारत की झोली में रजत पदक दिया है। मनु इसके साथ ही इन खेलों में जूडोका तबाबी देवी के बाद दो पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गईं। मनु ने तजिकिस्तान की निशानेबाज बेह्जान फैज़ुलैव के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में जर्मनी और बुल्गेरिया के खिलाड़ियों को मात देकर ये उपलब्धि हासिल की।

(गोल्डन गर्ल मनु भाकर ने रचा इतिहास, यूथ ओलिम्पिक में जीता स्वर्ण पदक )

भारत ने इन खेलों में निशानेबाजी में अपना अभियान दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक के साथ समाप्त किया। इनमें पांच पदक सिर्फ निशानेबाजी से ही आए। जानकारी के अनुासार अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्डन गर्ल मनु भाकर  20 से ज्यादा पदक हासिल कर चुकी हैं। 

PunjabKesari

मनु के पिता रामकिशन भाकर अपनी बेटी की उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। रामकिशन भाकर ने उम्मीद जताई है कि उनकी बेटी आगे चलकर भी देश का नाम ऐसे ही रोशन करती रहेगी। हम आपको बता दें की अर्जेंटीना में चल रहे  यूथ ओलंपिक गेम्स में अब तक भारत के खिलाड़ी देश की झोली में 8 पदक डाल चुके हैं। जिनमे से 5 पदक शूटिंग के खिलाड़ियों की बदौलत हमारे देश की झोली में आये हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static