Government Holidays 2022: अगले साल 365 दिनों में 124 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, देखिए पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 09:49 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022 का कैलेंडर जारी कर दिया है। साल में शनिवार - रविवार समेत 124 दिनों तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इनमें 104 अवकाश शनिवार-रविवार के रहेंगे, बाकि 20 अवकाश विशेष दिवस के होंगे। जबकि कर्मचारियों को उनकी सर्विस के अनुसार लगभग 50 अवकाश और मिलते हैं। इनमें 22 अर्जित अवकाश, 10 मेडिकल और 15 से 20 सर्विस के अनुसार अवकाश शामिल हैं।

इसके अलावा कर्मचारी 3 ऐच्छिक अवकाश भी ले सकेंगे यानि करीब 177 दिनों तक कर्मचारी-अधिकारी काम नहीं करेंगे। ऐसे में 365 दिनों में कर्मचारी अधिकारी कार्यालय 188 दिनों तक ही आएंगे। हालांकि सार्वजनिक अवकाश शनिवार-शनिवार को हैं। ऐसे में यह आठ अवकाश कर्मचारियों के कम हो गए हैं। गुरु गोबिंद सिंह जयंती, बसंत पंचमी व सर छोटूराम जयंती, रामनवमी, ईद- उल-जुहा, शहीद उद्यम सिंह शहीदी दिवस, महात्मागांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती और क्रिसमस शामिल हैं।

इन दिनों में तीन मिलेंगे स्वेच्छिक अवकाश

  • 5 अप्रैल को छठ पूजा
  • 15 अप्रैल बुधवार का गुड फ्राई-डे
  • 16 मई बुध पूर्णिमा
  •  3 जून गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस
  •  9 अगस्त को मुर्हरम
  •  13 अक्टूबर को करवा चौथ
  • 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा
  • 24 नवंबर गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस 
  • 26 दिसंबर को शहीद उद्यम सिंह जयंती 
     

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static