अब फसलों की बुआई पर गंभीर हुई सरकार

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 10:47 AM (IST)

चंडीगढ़(पांडेय):  खाद्य एवं आपूॢत मंत्री कर्णदेव कंबोज ने एजैंसियों को खरीफ की फसलों की समुचित खरीदारी के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि सभी किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सके। बुधवार को हैफेड, एफ.सी.आई., हरियाणा राज्य वेयर हाऊस निगम तथा कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक में कंबोज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार द्वारा फसलों के बढ़ाए गए मूल्य को लेकर किसानों में काफी उत्साह है। इसके चलते प्रदेश के किसानों द्वारा खरीफ की फसलों की बुआई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 खाद्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान, बाजरा तथा मक्का की फसल की बुआई का सर्वे करवाया जाएगा, ताकि किसानों की फसल की खरीद के पूरे इंतजाम किए जा सके। इसके लिए समुचित मात्रा में बारदाना एवं अन्य आवश्यकताओं की पूॢत के लिए समय रहते उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए

2 राइस मिलर्स से 11 करोड़ की राशि वसूली : कम्बोज
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि सरकार ने राज्य के 2 राइस मिलर्स से करीब 11 करोड़ रुपए की राशि बकाया कस्टम मिल्ड राइस (सी.एम.आर.) के तौर पर वसूली गई है। यह वर्ष 2013-14 तथा वर्ष 2015-16 की सी.एम.आर. से बकाया थी। हरियाणा सरकार द्वारा गत वर्षों के दौरान करीब 99 प्रतिशत सी.एम.आर. की वसूली हो चुकी है परंतु कुछ राइस मिलर्स अपनी बकाया सी.एम.आर. नहीं चुका रहे थे। इसके चलते ऐसे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करवाए गए हैं, जिसके कारण यह राशि वसूल की गई है। 

खाद्य मंत्री ने बताया कि इसके अलावा उपायुक्त कुरुक्षेत्र द्वारा जिले के 3 अन्य राइस मिलर्स की प्रॉपर्टी संलग्न करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मिलर्स को इस बारे में पहले आगाह कर चुकी है कि वे अपनी बकाया सी.एम.आर. शीघ्र सरकार के पास जमा करवाएं, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static