हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनोहर सरकार करेगी काम

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 10:45 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने और उसके साथ हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार अब काम करने जा रही है। पर्यटन की दृष्टि से हाल ही में केरल का दौरा कर लौटे वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जितने भी पर्यटक और ऐतिहासिक स्थल है उन्हें प्रमोट किया जाएगा। उनके साहित्य पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जाएगी, ताकि बाहर से घूमने आने वालों को उन स्थलों की पूरी जानकारी मिल सके। 

हरियाणा में बहुत सारी जगह हैं जो पर्यटन की दृष्टि से काफी अच्छी हैं, लेकिन उसकी जानकारी न होने की चलते लोग नहीं आते। इस पर अब काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि चंडीगढ़ के साथ लगते हरियाणा के मोरनी इलाके में हवा का दबाव बहुत अच्छा है। इस लिए सरकार वहां पर पैराग्लाइडिंग शुरू करने पर भी विचार कर रही है। इस काम के लिए बकायदा सर्वे और एक ट्रायल भी किया जा चुका है।

कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि केरल में टूरिज्म का काफी बड़ा काम है। काफी कुछ नई चीजें जानने का अवसर मिला। जैसा कि ऑनलाइन बुकिंग , टूरिस्टों को हवाई यात्रा और हर प्रकार की सुविधा हम हरियाणा में भी दे सकते हैं।  केरल में इंफ्रास्ट्रक्चर पर पैसा खर्च किया जाता है तो साथ ही कुछ हिस्सा एडवरटाइजमेंट पर भी खर्च किया जाता है। उदाहरण के तौर पर 300 करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए तो उसमें वो 100 करोड़ विज्ञापन पर खर्च करते हैं। ताकि लोगों को इसकी जानकरी मिल सके। हमारे यहां विज्ञापन पर बहुत कम पैसा खर्च किया जाता है। 

हरियाणा के पानीपत में युद्ध स्मारक बनाने की बात आई है। अब सरकार ने इसमें रुचि दिखाई है। वहीं राजा नाहर सिंह राव, तुला राम, झज्झर के नवाब जिन महापुरुषों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, 1857 क्रांति की लड़ाई लड़ी। लोगों में इनके इतिहास को जानने और ऐतिहासिक चीजें देखने की उत्सुकता होती है। इससे जानकारी भी बढ़ेगी। लोगों को भी अच्छा लगेगा और पर्यटन में भी बढ़ावा होगा। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। जिससे कि हरियाणा के सभी ऐतिहासिक स्थलों पर भी पर्यटक आएं।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static