राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रोहतक में फहराया तिरंगा, परेड के दौरान एक छात्र व NCC कैडेट को आया चक्कर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2023 - 01:30 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान गर्वनर ने परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान एक छात्र और NCC कैडेट को गर्मी के कारण चक्कर आ गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अफसरों ने उन्हें संभाला। दोनों की हालत स्थिर है। ध्वजारोहण से पहले राज्यपाल ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में एक राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत से बलिदानियों ने अपने प्राण न्योछावर कर हमें आजादी दिलाई है। उस आजादी को हमें संजो कर रखना है। वह उन शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने इस आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने खेलों के मामले में पूरे देश में ही नहीं विश्व में नाम रोशन किया है। हरियाणा सरकार उन खिलाड़ियों को अपनी खेल नीति के तहत कैश अवार्ड से भी सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि खेलों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से भी बेहतर रहा है। इसलिए कहा जा सकता है कि लड़कियां लड़कों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश के हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प उठाया है।  हरियाणा सरकार महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर कदम उठा रही है और महिलाओं के विरुद्ध अपराध को रोकने के लिए महिला पुलिस थाने खोले गए हैं। कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। जिसमें सालाना 6000 रूपये दिए जा रहे हैं।  

जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दो मंच तैयार किए गए हैं। मुख्य मंच के दाएं तरफ पंडाल में मीडिया कर्मियों, प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले महानुभावों, मातृ भाषा हिन्दी आन्दोलन के सत्याग्रहियों आदि के लिए बैठने के प्रबंध किए गए हैं।स्वतंत्रता दिवस समारोह के राज्य स्तरीय समारोह के दृष्टिगत आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा व यातायात के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static