जमीनी टुकड़े के लालच में पोता बना कातिल, दादा को गोलियों से भूना(video)

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 10:03 AM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): गांव नई बसोदी में कलयुगी पोते ने अपने ही दादा महासिंह(68) पर गोली चला दी। जिससे दादा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में पी.जी.आई. रोहतक रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गोली मारने का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार नई बसोदी निवासी महासिंह अपने घर पर था, उसी दौरान उसका पोता आ गया। उसकी अपने दादा के साथ कहासुनी हुई, उसके बाद उसने गुस्से में आकर अपने दादा पर गोली चला दी अौर मौके से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, गंभीर अवस्था के चलते उसे रोहतक पी.जी.आई. रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

पुलिस का कहना है कि गोली मारने का कारण जमीनी विवाद रहा है, करीब 2 महीने पहले भी दादा-पोते में विवाद हुआ था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static