फॉर्च्यूनर न मिलने पर दूल्हे ने रोके फेरे, PhD पास दुल्हन सारी रात करती रही फेरों का इंतजार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 02:13 PM (IST)

करनाल(के.सी. आर्य): जिले में एक पीएचडी पास दुल्हन की शादी लड़के को फॉर्च्यूनर गाड़ी न मिलने से रूक गई। पूरी रात दुल्हन फेरों के इंतजार में बैठी रही, लेकिन लड़के वाले जिद्द पर अड़े रहे। जैसे ही सुबह पुलिस आई लड़के वाले फेरों के लिए तैयार हो गए। बता दें कि जींद निवासी नसीब कृषि विभाग में सरकारी नौकरी पर लगा हुआ है, जिस लड़की कोमल की शादी हो रही थी वो भी शिक्षा विभाग में कार्यरत है। मूल रूप से लड़की वाले यूपी के रहने वाले हैं। आरोप है कि जब रिश्ता तय हुआ तो किसी भी प्रकार की कोई डिमांड नहीं रखी गई।

लड़की के पिता ने बताया कि लग्न होने के बाद लड़का पक्ष  20 लाख रुपए और फॉर्च्यूनर गाड़ी की डिमांड करने लगा।  सुबह तक दोनों पक्षों में मना-मनाई चली, जब नहीं माने तो पुलिस को बुलाया गया।  पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। लड़की पक्ष गाड़ी, पैसे व गहनों की मांग करने का आरोप लगा रहे हैं वहीं लड़का पक्ष ने बताया कि दहेज लेने से मना किया। इसी बात पर उनका झगड़ा हो गया,यदि परिजन शिकायत देंगे तो जांच की जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static