गुजरात  के राज्यपाल और सीएम पहुंचे कुरुक्षेत्र, 180 एकड़ प्राकृतिक खेती का किया भ्रमण

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 11:32 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रंदीप): गुरुकुल में आयोजित प्राकृतिक कृषि पर आधारित कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र भाई पटेल पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद रहे है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 180 एकड़ में प्राकृतिक कृषि पद्धति से उगाई गई फसलों का भ्रमण करवाया व प्राकृतिक कृषि पद्धति से उगाई गई सब्जियों व गन्ने की फसल को भी दिखाया। इस दौरान सभी ने गीता स्थली ज्योतिसर का भी भ्रमण किया।

वहीं कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। प्राकृतिक कृषि पूरे देश में एक जन आंदोलन बन गया है और हर किसान प्राकृतिक कृषि से जुड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुजरात में बहुत अच्छे तरीके से प्राकृतिक कृषि को प्रस्तुत किया है। अब हरियाणा में भी उसी तर्ज पर प्राकृतिक कृषि को प्रचारित किया जाएगा। इस मामले में कुछ कदमों में गुजरात हरियाणा से आगे हैं ऐसे में उसी तर्ज पर हरियाणा में भी प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी का स्वागत किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं और गुजरात में लगभग सभी किसान प्राकृतिक कृषि अपना रहे हैं। अब हरियाणा में भी उसी प्रकार से अभियान चल पड़ा है। प्राकृतिक कृषि से जहां फसल पर लागत कम आती है। वहीं रसायनिक खेती की तुला मेरा करती खेती से पर्यावरण को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का बेड़ा उठाया है उसी कड़ी भी कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static