बलबीर राजेवाल और चढूनी को गुणी प्रकाश ने किया चैंलेज, बोले- इनकी होगी जमानत ज़ब्त (VIDEO)
punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 06:56 PM (IST)
कुरुक्षेत्र: भारतीय किसान यूनियन (मान ग्रुप) के अध्य्क्ष गुणी प्रकाश ने पंजाब चुनाव पर बलबीर सिंह राजेवाल और गुरनाम सिंह चढूनी पर साधा निशाना खुला चैलेंज पंजाब चुनाव में बलवीर राजेवाल की जमानत ज़ब्त होगी वह अपनी पगड़ी उनको सौंप देंगे।
पंजाब चुनाव में मंगलवार से हरियाणा के तमाम किसान यूनियन मान ग्रुप के अध्यक्ष गुणी प्रकाश की अगुवाई में लेकर जाएगा और पंजाब की धरती को नतमस्तक होने के बाद बलवीर सिंह राजेवाल और गुरनाम सिंह चढूनी का डटकर विरोध करेंगे। गुणी प्रकाश ने तो यहां तक कह दिया कि किसान आंदोलन में 750 से ज्यादा किसान की मौत का दोषी संयुक्त किसान मोर्चा के बलवीर सिंह राजेवाल, किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढूनी है। पंजाब चुनाव को लेकर दिन प्रतिदिन किसानों के बीच राजनीति का माहौल गरमाया हुआ है।