जज की पत्नी-बेटे की हत्या में गनर दोषी करार, 81 लोगों ने दी थी इस मामले में गवाही

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 04:23 PM (IST)

गुरुग्राम (मोहित)- गुरुग्राम के चर्चित हत्याकांड को लेकर जिला अदालत ने आज बड़ा फैसला सुनाते हुए गनर महिपाल को दोषी करार दिया है। 13 अक्टूबर 2018 को गुरुग्राम में हुए इस हत्याकांड से पूरा देश सन्न रह गया था।  संभवत हरियाणा के इतिहास का यह पहला मामला था जिस मामले में लोगों ने खुद सामने आकर की गवाही दी। इस हत्याकांड में 81 लोगों ने अपने नाम गवाही के रूप में दर्ज कराए थे। इनमें से 67 लोगों की गवाही कराई गई। 1 साल के भीतर गवाही की प्रक्रिया पूरी हो गई। 

Image result for जज की पत्नी-बेटे की हत्या

ये था पूरा मामला 
बता दें कि 13 अक्टूबर 2018 को मूल रूप से हिसार निवासी व जिले के तत्कालीन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत (वर्तमान में अंबाला में कार्यरत) की पत्नी रितु एवं उनके बड़े बेटे ध्रुव सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया शॉपिंग काॅम्प्लेक्स में मार्केटिंग करने पहुंचे थे। दोनों के ऊपर काॅम्प्लेक्स से बाहर आते ही गनमैन (अब बर्खास्त) महिपाल ने गोलियां चला दी थीं।

Image result for जज की पत्नी-बेटे की हत्या
दोनों को दो-दो गोलियां मारी गई थीं। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से बाद में उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया था।

Image result for जज की पत्नी-बेटे की हत्या


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static