गुरमीत राम रहीम ने फिर मांगी 21 दिन की फरलो, 2 जुलाई को होगी सुनवाई

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2024 - 12:36 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम ने फिर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने फिर से 21 दिन की फरलो मांगी है। राम रहीम ने अपनी फरलो याचिका में कहा कि इसी महीने डेरा सच्चा सौदा का कार्यक्रम है, जिसमें उसे शामिल होना है। डेरा मुखी की अर्जी पर गौर किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद सुनवाई 2 जुलाई तक स्थगित कर दी गई।

बता दें कि राम रहीम ने लोकसभा चुनाव से पहले भी फरलो की मांग की थी। उसने कहा था कि मैं 14 दिन की फरलो का हकदार हूं, लेकिन कोर्ट ने अनुमति नहीं दी थी। 

पहली बार बिना राम रहीम के हुए आम चुनाव

यह पहली बार हुआ है जब हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में आम चुनाव बिना राम रहीम के हुए। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार की ओर से डेरा प्रमुख राम रहीम को इस बार चुनाव में पैरोल नहीं दी गई। जबकि, अब तक वह 2022 से 6 बार फरलो और 3 पैरोल लेकर 192 दिन के लिए बाहर आ चुका है। लगभग 200 दिन डेरा प्रमुख 3 राज्यों के पंचायत चुनावों से लेकर विधानसभा चुनाव में एक्टिव रह चुका है।

एक केस में बरी हो चुका है राम रहीम

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट डेरा प्रमुख सहित 5 लोगों को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह हत्याकांड में बरी कर चुका है। राम रहीम समेत 5 आरोपियों को CBI कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static