गुरुग्राम नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने किया मंथन

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2017 - 06:59 PM (IST)

गुरुग्राम(राशि मनचंदा): गुरुग्राम में नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टियों में भी मंथन शुरु हो गया है। भाजपा जहां पहले ही पार्टी चिन्ह पर निगम चुनाव लडऩे की घोषणा कर चुकी है वहीं अब कांग्रेस की तरफ से भी साफ कर दिया है कि कांग्रेस गुरुग्राम नगर निगम का चुनाव पार्टी चिन्ह पर ही लड़ेगी। इसके लिए वीरवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और इस बारे में मंथन किया है कि पार्टी के क्या मुद्दे रहेंगे।

वहीं निगम चुनावों को लेकर पार्टी को किस तरह प्रचार करना है उन तमाम बातों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में एक बार कांग्रेस की क्लेह नजर आई क्योंकि इसमें गुरुग्राम के वो पूर्व विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता नजर नहीं आये जो हुडा गुट के बताये जाते हैं। बता दें कि 24 सितंबर को गुरुग्राम निगम चुनाव मतदान होना है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static