गुरुकुल के दो छात्रों का NDA में चयन, एक पायलट तो दूसरा बनेगा लेफ्टिनेंट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2018 - 02:50 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): कुरुक्षेत्र में गुरुकुल के दो छात्रों का चयन एनडीए एकेडमी में पायलट और लेफ्टिनेंट के तौर पर देश की सेना में हुआ है। छात्र हैप्पी कांबोज और अखिलेश ने कड़ी मेहनत कर एसएसबी पास की और एनडीए में जाने का लक्ष्य पूरा किया। एनडीए विंग में विशेष प्रशिक्षण ले रहे कंबोज वायुसेना में पायलट और अखिलेश तोमल लेफ्टिनेंट बनेंगे। 

गुरुकुल के संरक्षक व हिमाचल के राज्यपाल डाॅ. देवव्रत अाचार्य ने दूरभाष पर दोनों चयनित छात्रों को आशीर्वाद दिया। दोनों होनहार छात्रों का कहना है कि देश के प्रति कुछ करने की चाहत थी जिसके चलते वे अाज यहां तक पहुंचे हैं। वे चाहते है कि देश की सीमा पर जाकर एेसा काम करें कि रोज- रोज हमारे वीर सनिकों का सर कलम न हो और उन्हें बर्बरता का शिकार न होना पड़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static