13 से 15 अगस्त तक प्रदेश में जोश के साथ मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान: मनोहर लाल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 09:29 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत  की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष से अगले वर्ष तक हरियाणा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, देशभर में 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान मनाया जाएगा। हरियाणा में भी इन दिनों में पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा फहराया जाएगा।

 

मानसून सत्र में ई-विधानसभा की नई व्यवस्था देखने को मिली- सीएम

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विधानसभा में ई-विधा की नई व्यवस्था देखने को मिली है। विधायक इस नए सिस्टम को सीख रहे हैं। अभी आनलाइन व फिजिकल दोनों सिस्टम से विधानसभा को चलाया जा रहा है, लेकिन अगले विधानसभा सत्र में पूरी तरह से आनलाइन नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नीवा) के माध्यम से कार्य किया जाएगा। इस सत्र में विधानसभा के समय में भी बदलाव किया गया है। पहले यह 10 से 2 बजे तक का रहता था, लेकिन इस बार 11 बजे से 6 बजे तक का किया गया है। इससे विधायकों को 6 घंटे काम का समय मिल गया है। इसके अलावा विधानसभा परिसर में विधायकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें 100 रुपये खर्च करके विधायक थाली ले सकते हैं।

 

कॉमनवेल्थ में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने किया बेहतर प्रदर्शन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने कॉमनवेल्थ खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हरियाणा के 43 खिलाड़ी गए थे, इनमें से 29 खिलाडिय़ों ने पदक जीते हैं और 1 खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहा है। इन खिलाडिय़ों का 16 अगस्त को गुरुग्राम में अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए हरियाणा परिवहन की बसों में कल रात 12 बजे तक फ्री परिवहन की सुविधा रहेगी। सीएम ने कहा कि भारत  की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष से अगले वर्ष तक हरियाणा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, देशभर में 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान मनाया जाएगा। हरियाणा में भी इन दिनों में पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा फहराया जाएगा।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static