यमुनानगर में मनाया गया हरियाली तीज का कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री कंवरपाल रहे मुख्य अतिथि
punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 12:51 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में हरियाली तीज पर सखी फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के मेयर मदन चौहान द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद वशिष्ठ अतिथि रही।
इस अवसर पर जहां महिलाओं ने हरियाली तीज को बड़े उल्लास से मनाया। वहीं कई तरह के मनोरंजन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने भी अपनी भागीदारी निभाई। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि किस देश में कितने लोगों में खुशी है। अब इस पर भी विचार किया जाने लगा है। हालांकि भारत के महापुरुषों ने पहले ही विचार कर लिया था और उसी के मुताबिक त्योहार मनाए जाते हैं। तीज भी इस तरीके से उत्सव के रूप में मनाया जाता है जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। उन्होंने कहा कि सखी फाउंडेशन द्वारा मनाया गया यह कार्यक्रम कामयाब रहा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)