पत्नी को लेने दिल्ली जा रहा परिवार हुआ कोहरे का शिकार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2016 - 08:41 AM (IST)

अम्बाला छावनी (रमिंद्र): विदेश से आ रही पत्नी को लेने के लिए नई दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा परिवार कोहरे में सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिवार के कई सदस्य घायल हो गए जिनमें से 2 को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया जबकि अन्य अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। 

बताते हैं कि जंडली निवासी रिटायर्ड कर्मी मस्त राम की पत्नी विदेश से दिल्ली आ रही थी। मस्त राम के अलावा उनका बेटा, बहू व पोता व अन्य परिवार सदस्य इनोवा गाड़ी में सुबह दिल्ली की ओर सुबह जा रहे थे। जी.टी. रोड पर शाहाबाद से पहले ही कोहरे में सुबह कार किसी अन्य वाहन से टकरा गई। हादसे में मस्तराम के अलावा उनके बेटे, बहू व अन्य को चोटें लगी। आनन-फानन में घायलों को छावनी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मस्तराम व अन्य की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है जबकि शेष निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static