मायनिंग मामले में फंसे कैप्टन अभिमन्यु, CM ने दिए जांच के आदेश (Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2016 - 04:51 PM (IST)

गुड़गांव (राशि मनचंदा): हरियाणा के वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस गए हैं। एक आर.टी.आई. के माध्यम से खुलासा हुआ है की कैप्टन अभिमन्यु ने भिवानी में अपनी पारिवारिक कंपनी सैनिक माईनस एननलाइट्स सर्विसिस के माध्यम से भिवानी जिले में मायनिंग कर अपनी कंपनी को एक हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया है, जिसको देखते हुए मुख्य्मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। 

 

मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में रहने वाले आर.टी.आई. एक्टिविस्ट हरिंदर ढींगरा ने माईनस डिपाटमेंट में एक आर.टी.आई. लगाकर काफी कागजाद इकट्ठा किया है। जिसमें खुलासा हुआ है कि भिवानी जिले में माइनिंग का ठेका 3 कंपनियों को दिया गया था। जिसमें पहली कंपनी कैप्टन अभिमन्यु की सैनिक माईनस एननलाइट्स सर्विसिस और केजेसएल और तीसरी एच.एस.आई.डी.सी. को मिला था। कैप्टन अभिमन्यु ने कुछ सेयर केजेसएल से खरीदना चाहा लेकिन कंपनी ने किसी और को बेच दिया। जिससे गुस्सा होकर कैप्टन अभिमन्यु ने अपनी मंत्री पद का फायदा उठाकर उसका ठेका कैंसिल करवा दिया।

 

कैप्टन अभिमन्यु ने एच.एस.आई. डी.सी. को भी घाटे में डाल दिया। इनकी कंपनी से ज्यादा जगह एस.एच.ए.आई. डी.सी. के पास है। अगर इनके पास 15 आर.टी.आर. जमा है तो एस.एच.ए.आई.डी.सी. के पास ढाई सौ एस.टी.आर. जमा है, इनको अगर 50 मिलियन है तो उनको 5 मिलियन है। इनकी जगह एस. एच. ए. आई. डी.सी. से 10 वे हिस्से में है लेकिन फिर भी कैप्टन अभिमन्यु भिवानी में माइनिंग करने वाले अकेले बादशाह हैं। इस तरह से 26 करोड़ का जो 10 साल में माइनिंग का कांट्रेक्ट है, जिस तरह से कैप्टन ने माल बेचा है उससे इनकी कंपनी को एक हजार करोड़ का फायदा हुआ है 

 

मुख्यमंत्री ने जांच करने का आदेश दे दिया है। आर.टी.आई. याचिकाकर्त्ता हरेन्द्र डिंगरा ने मुख्यमंत्री से कैप्टन अभिमन्यु को सरकारी वकील नियुक्त करने की शिकायत दी है और इनके खिलाफ अभियोग चलाने के लिए इजाजत मांगी है क्योंकि ये इनकी पोइनिंग अथॉरिटी है और उसमें भी इन्होंने स्टाम्प ड्यूटी का 84 करोड़ का घपला किया है 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static