हर्षोल्लास से नहीं मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव: खट्टर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2016 - 12:04 PM (IST)

कुरुक्षेत्र ( रणदीप रोर): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ करने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जी आने वाले थे। लेकिन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के निधन के चलते उनका कुरुक्षेत्र दौरा रद्द हो गया है। जिसके चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अौर राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी गीता जयंती के कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। 

 

मनोहर लाल खट्टर ने जयललिता के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि वे सुश्री जयललिता के निधन के कारण दुःख की घड़ी में उनके शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का निधन राजनीतिक क्षति है। 

 

उन्होंने कहा कि इसी कारण गीता जयंती उत्सव के रूप में नहीं मनाई जाएगी सिर्फ अौपचारिक कार्यक्रम होंगे। हर्षोल्लास के कार्यक्रम भी नहीं मनाए जाएंगे। इसके साथ ही मथुरा कुरुक्षेत्र गीता जयंती ट्रेन को भी आज हरी झंडी नहीं दिखाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static