घर में घुसकर की महिला से छेड़छाड़

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2016 - 03:40 PM (IST)

सोनीपत (अरोड़ा): गांव खिजरपुर जट माजरा में एक व्यक्ति ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी ने अपनी पहचान गांव खिजरपुर जट माजरा निवासी विजय कुमार के रूप दी है। 

 

दरअसल खिजरपुर जाट माजरा निवासी एक महिला ने थाना मोहाना में शिकायत दी है कि शनिवार को गांव का विजय उसके घर में घुस आया। आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ छेडख़ानी की। उसके विरोध करने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला की शिकायत पर मुख्य सिपाही मंजू ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static