इंदुराज नरवाल को कल शपथ दिलाएंगे अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विधानसभा परिसर में होगा समारोह

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 05:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): बरोदा के नव निर्वाचित विधायक इंदुराज नरवाल कल मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। ये शपथ उन्हें  हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता दिलवाएंगे। इसके लिए हरियाणा विधानसभा परिसर में कल यानि मंगलवार को करीब 3 बजे शपथ समारोह आयोजित होगा।

बता दें कि बरोदा उपचुनाव की मतगणना की प्रक्रिया 10 नवंबर को हुई थी, मतगणना के परिणामों ने कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल की जीत पर मुहर लगा दी, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। इंदुराज नरवाल उर्फ भालू ने भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को हराया है। वहीं तीसरे स्थान पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार सैनी और चौथे नंबर पर इनेलो प्रत्याशी जोगिंदर मलिक रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static