Haryana Top 10 : हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर लग सकती है मुहर, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 06:15 AM (IST)

डेस्क : हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। यह कैबिनेट की बैठक आज शाम 5 बजे हरियाणा सचिवालय में होगी।
Haryana: CM मनोहर लाल ने की 4 बड़ी घोषणाएं, कुंवारों के साथ विधुर को भी मिलेगी पेंशन
हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणावासियों के लिए चार बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि हरियाणा में अब बीपीएल परिवार कुंवारों को पेंशन दी जाएगी तथा इसके साथ विधुर को भी पेंशन दी जाएगी।
सीईटी पास चार गुणा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने को लेकर छिड़े विवाद पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया है कि सीईटी में किसी प्रकार के नियमों में बदलाव नहीं किया जाएगा।
मानसून ने हरियाणा को किया कवर, मौसम विभाग ने 7 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट
सावन के लगते ही मानसून ने भी हरियाणा में दस्तक दे दी है। आज मानसून ने हरियाणा को कवर कर लिया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों में राज्य भर में भारी बारिश हो सकती है।
अजीबो-गरीब मामला: हरियाणा में 16 किलोमीटर की तीन सड़कें हुई चोरी, सबूत भी लगे पुलिस के हाथ
हरियाणा के महम क्षेत्र में करीब पांच दिन पहले तीन सड़कें ही चोरी हो गईं। इस अजीबो-गरीब चोरी को लेकर हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से चोर को जल्द पकड़ने की अपील की है।
हरियाणा सरकार की अस्थाई मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को बड़ी सौगात, 20 साल बाद लिया ये फैसला
हरियाणा सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश सरकार ने साल 2003 से पहले संचालित सभी अस्थाई मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को स्थाई मान्यता देने का फैसला लिया है। इस फैसले से प्रदेश के 1338 स्कूलों को लाभ मिलेगा।
खुशखबरी: हरियाणा के इन दो जिलों में 10000 एकड़ जमीन लेगी सरकार, लगेगा ये खास प्रोजेक्ट
हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह जिलों की लगभग 10000 एकड़ संयुक्त भूमि क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पाकर् विकसित किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को दिल्ली में अरावली सफारी पाकर् की समीक्षा बैठक करने के उपरांत मीडिया को बताया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पाकर् होगा।
धनखड़ का तंज, बोले- कांग्रेस अपने ‘बड़े नेताओं' के बीच की लड़ाई से निपटने में अक्षम
भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अपने ‘बड़े नेताओं' के बीच की लड़ाई से निपटने में अक्षम है। झज्जर में पार्टी की राज्य इकाई द्वारा जिला अध्यक्षों की बैठक के बाद धनखड़ पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विधायक शमशेर सिंह गोगी की वीरेंद्र सिंह को नसीहत, कहा - कांग्रेस में शामिल होना उनके लिए अच्छा होगा
असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने बीजेपी नेता चौधरी बिरेन्द्र सिंह को सलाह देते हुए कहा उनके हिसाब से वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। कांग्रेस में शामिल होना उनके लिए अच्छा होगा।
हरियाणा में आज से मिलेगा ‘जियो भारत V2’ 4जी फोन, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान
भारत के 2जी मुक्त विज़न को साकार करने की दिशा में जियो ने हाल ही में जियो भारत V2 फोन लॉन्च करने की घोषणा की है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जियो भारत V2 फोन आज से हरियाणा के बाज़ारों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
हरियाणा में सरपंच को उतारा मौत के घाट, गांव के ही लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
उचाना ब्लॉक के काब्रच्छा गांव में सुबह बाइक सवार युवकों ने सरपंच मनीष को गोली मार दी। गोली लगने पर उपचार के लिए उचाना के नागरिक अस्पताल में परिजन मनीष को लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)