आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा को बनाया हरियाणा की मुख्य सचिव

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2019 - 02:39 PM (IST)

चंडीगढ (ब्यूरो): हरियाणा की 33वीं मुख्य सचिव आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा नियुक्त की गई है। बता दें कि केशनी अरोड़ा 1983 बैच की आईएएस अधिकारी है। वहीं इनसे पहले बतौर मुख्य सचिव डीएस ढेसी थे जिनके रिटायर होने के बाद केशनी को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्य सचिव डीएस ढेसी 31 दिसंबर 2014 को हरियाणा के 32वें मुख्य सचिव बने थे। आज हरियाणा आईएएस एसोसिएशन ने मुख्य सचिव डीएस ढेसी की विदाई पार्टी रखी है।

खास बात यह है कि केशनी आनंद अरोड़ा को दो बहनें भी हरियाणा की मुख्य सचिव रह चुकी हैं। उनकी बड़ी बहन मीनाक्षी आनंद 8 नवंबर 2005 से 30 अप्रैल 2016 तक मुख्य सचिव रहीं, जबकि उर्वशी गुलाटी को 31 अक्टूबर 2009 से 31 मार्च 2012 तक मुख्य सचिव पद संभालने का मौका मिला था। वहीं अब केशनी मुख्य सचिव बनाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static