हरियाणा में कोरोना वायरस ने फिर तोड़ा रिकार्ड, 21वीं मौत, देखें अपने जिले की रिपोर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 11:13 AM (IST)

डेस्क: देश में लॉकडाउन तो खोला जा रहा है लेकिन कोरोना पॉजिटिव मामलों के मिलने का सिलसिला भी इसके साथ ही तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा में कोरोना वायरस ने दूसरी बार अपना रिकार्ड तोड़ दिया है। आज हरियाणा में कुल 265 नए मामले मिले हैं, जो एक दिन में मिलने वाले मामलों की गिनती में सबसे बड़ी संख्या है। वहीं आज कोरोना से एक मौत भी रिकॉर्ड में दर्ज की गई है, जो गुरुग्राम में हुई है।

हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 2356 मिले हैं, गुरुग्राम में 903, फरीदाबाद से 392, सोनीपत से 212, झज्जर से 101 केस हैं। हालांकि, अबतक प्रदेश में 1055 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1280 है।

आज के नए मामलों में जिलेनुसार सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम से 129 मिले, सिरसा से 28, फरीदाबाद में 25, रोहतक से 14, हिसार, सोनीपत से 13, कैथल, पलवल से 11, भिवानी से 5, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, झज्जर से 4, नूंह, जींद से 2, कुल 265 मामले सामने आए हैं। वहीं आज ठीक होने वाले मामलों में पलवल से 3, सिरसा, पानीपत से 2-2 कुल 7 मरीज ठीक हुए हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (1 जून, शाम)-

जिला नए कुल ठीक सक्रिय
गुरुग्राम 129 903 284 615
फरीदाबाद 25 392 168 216
सोनीपत 13 212 148 63
झज्जर 4 101 92 9
नूंह 2 72 65 7
अंबाला 0 54 40 12
पलवल 11 70 44 26
पानीपत 0 62 39 20
पंचकूला 0 26 25 1
जींद 2 29 24 4
करनाल 0 52 20 31
यमुनानगर 0 9 8 1
सिरसा 28 43 11 32
फतेहाबाद 4 19 7 12
भिवानी  5 38 6 32
रोहतक 14 45 11 33
महेन्द्रगढ़ 0 41 19 22
हिसार 13 53 5 48
रेवाड़ी 0 23 4 19
चरखी दादरी 0 13 1 12
कैथल 11 29 5 24
कुरुक्षेत्र 4 35 13 22
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 2 19
कुल- 265 2356 1055 1280


कुल 21 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 21 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 8, गुरुग्राम से 4, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक, जींद, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static