हरियाणा में कोरोना 28 हजार के पार, नए मामलों और ठीक होने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 08:06 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 28186 पहुंच गया। आज प्रदेश में नए मामलों के साथ ठीक होने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई। 17 जिलों से आज 724 नए पॉजिटिव केस सामने, वहीं 745 लोग ठीक होकर घर वापस लौटे। ठीक होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होने पर अब रिकवरी रेट 76.98 पहुंच गई। इसके साथ आज 8 संक्रमित मरीज कोरोना से जंग हार गए। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 372 पहुंच गया। 

राज्य में अभी 6117 केस सक्रिय हैं। वहीं 190 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 155 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 35 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 21697 लोग ठीक होकर घर लौटे चुके हैं। जिलों की अगर बात करें तो सबसे ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या गुरुग्राम और फरीदाबाद में है। गुरुग्राम में 6911 लोग और फरीदाबाद में 5411 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (22 जुलाई, शाम)-

PunjabKesari, haryana

(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static