हरियाणा की बेटी शिवांगी ने अफ्रीका की किलिमंजारो चोटी पर लहराया तिरंगा(VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 10:34 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): हिसार की रहने वाली भारत की बेटी शिवांगी पाठक ने साऊथ अफ्रीका के तंजानिया में माउंट किलिमंजारो को फतेह करके भारत देश का नाम रोशन किया है। 21 जुलाई 2018 को सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर शिवांगी ने कठिन परिस्थितियों में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर चढ़ाई शुरू की थी, जो 23 जुलाई को चोटी पर पहुंच कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व बेटी बचाओ बेटी पढाओ का झण्डा फहराया।

PunjabKesari

आमतौर पर इस चोटी को फतह करने में लगभग 6 से 8 दिन लगते हैं लेकिन अपने साथियों में ईगल ऑफ द माउंटेन के नाम से मशहूर शिवांगी पाठक ने इसे 3 दिन में करके दिखाया। यह सब उसने दक्षिण अफ्रीका की एक टीम राह के अंतर्गत रह कर अंजाम दिया। 17 वर्षीय शिवांगी ने 5895 हाईट पर पहुंच बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का भी झंडा लहराया।

शिवांगी ने अगला लक्ष्य यूरोप की चोटी पर चढऩा बनाया है। कस्तूरी मेमोरियल ट्रस्ट से उसे काफी सहयोग मिला है,  उसकी उम्मीद है कि हरियाणा सरकार भी उसकी मदद करेगी। शिवांगी के माता पिता तथा परिजनों खुशी का  माहौल है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 16 वर्ष की उम्र में शिवांगी ने 16 मई 2018 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को भी फतह कर लिया था।

PunjabKesari

शिवांगी ने बताया कि किलिमंजारो की चढ़ाई के समय उसे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उस वक्त तापमान माइनस बीस डिग्री तक पहुंच गया और बारिश हुई जिसके कारण ठंड काफी बढ़ गई थी उन्हें पेड़ के नीचे रुक सहारा लेना पड़ा था।

सीएम मनोहर लाल ने ट्विटर पर की सराहना
वहीं शिवांगी की सफलता की सराहना प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर की है।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static