हरियाणा सरकार ने किया पांच IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2018 - 08:49 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। जिसमें के.पी.सिंह, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), जेल को हरियाणा मानवाधिकार आयोग (एचएचआरसी) का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे मधुबन परिसर के महानिदेशक भी होंगे।

ए.के.ढुल, डीजीपी, एचएचआरसी को हरियाणा पुलिस आवास निगम का प्रबन्ध निदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व यह कार्यभार पी.आर.देव के पास था।

के.सेल्वराज, डीजीपी, रेलवे को डीजीपी, जेल नियुक्त किया गया है।

राजवंत पाल सिंह, डीजीपी, ओएसडी रूल्स, पुलिस मुख्यालय, पंचकूला को डीजीपी रेलवे नियुक्त किया गया है।

कृष्ण कुमार सिन्धु, महानिदेशक, मधुबन परिसर को डीजीपी, ओएसडी रूल्स, पुलिस मुख्यालय, पंचकूला नियुक्त किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static