मां के गुजरने के बाद कलयुगी पिता ने बेटी से की घिनौनी हरकत

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2017 - 03:04 PM (IST)

गुड़गांव:पत्नी की मौत के बाद पति अपनी 10 साल की बेटी पर बुरी नीयत रखने लगा। बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए कलयुगी पिता अपनी बेटी से अश्लील हरकत करता था। जब 10 साल की लड़की ने अपनी दास्तां लोगों को सुनाई तो एक बारगी लोग उसके पिता को कोसने लगे। फर्रुखनगर क्षेत्र के महचाना गांव में लावारिस घूम रही एक 10 साल की लड़की पर जब लोगों की नजर पड़ी तो उससे पूछताछ करने लगे। इसके बाद जब लड़की ने सारी बात बताई तो लोगों की आंखें नम हो गईं। गांव की महिलाओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर महिला पुलिस ने मौके पर जाकर लड़की को कब्जे में ले लिया। 

लड़की ने बताया कि उसका पिता उसकी मां के देहांत के बाद उस पर गलत नीयत रखने लगा। यही नहीं वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को दिए बयान में 10 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह फर्रुखनगर खंड के गांव खेड़ा खुर्रमपुर में बतौर किराए के मकान पर रह रहे है। उसकी मां का देहांत करीब 3 वर्ष पहले हो गया था। घर में पिता व एक सात वर्षीय भाई है। उसके पिता मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। वह हर रोज शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है और शरीर के प्राईवेट पार्ट पर हाथ लगाता है। जब वह इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने से मना करती है तो वह डराता धमकाता है। 

पिछले 12 अप्रैल को पिता उसे व उसके भाई को लेकर महचाना में गए और किसी परिचित के घर सोए। सुबह उसको छोड़कर पिता सात वर्षीय भाई को लेकर वहां से चले गए। गांव की महिलाओं को उसने अपने साथ बीती सारी घटनाएं बताई। महिला ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। गांव महचाना में लावारिस घूम रही बच्ची को महिला पुलिस अधिकारी अपने साथ ले आई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static