कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, राहुल गांधी के पंजाब-हरियाणा के दौरे को लेकर हुई चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 05:21 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी):  हरियाणा में बरोदा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर दिल्ली के 15 जीआरजी में आज हरियाणा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, कुलदीप बिश्नोई दीपेंद्र हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। 

बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने बताया कि मीटिंग में बरोदा उपचुनाव और राहुल गांधी की पंजाब-हरियाणा में होने वाली किसान यात्रा पर चर्चा हुई है। 2 अक्टूबर से राहुल गांधी किसान कानूनों के खिलाफ पंजाब से किसान यात्रा शुरू करेंगे। राहुल गांधी हरियाणा में भी किसान कानूनों के खिलाफ यात्रा करेंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static