पेरोल पर आए राम रहीम ने जारी किया VIDEO, अनुयायियों से की अपील- घरों में रहकर करें सिमरन

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 12:45 PM (IST)

रोहतक: हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 1 महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। आज शुक्रवार सुबह रामरहीम जेल से बाहर लाया गया है और भारी सुऱक्षा के बीच राम रहीम को जेल से निकाला गया है। बताया जा रहा है कि वह पैरोल अवधि के दौरान यूपी के बागपत आश्रम में रहेगा। यह आश्रम बागपत के गांव बरनावा में स्थित है और यहीं राम रहीम का डेरा होगा। 

 

जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम  का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने अनुयायी को संदेश दिया है। राम रहीम ने कहा संगत बहुत टाइम से ये सवाल पूछ रही थी कि बाबा जी बाहर कर आएंगे। अब हम बाहर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि संगत ने हमेशा मेरी बात मानी है। मैने जेल से 10 चिट्ठीयां भेजी थी जिसका सबने पालन किया है। हम गुजारिश करते हैं कि अपने अपने घरों में रहो, जिन सेवादारों को आपके पास भेजा जाएगा उनके अनुसार चलना है। खुद से कहीं भागा दौड़ी नहीं करनी है। सेवादारों की बात मान कर उनपर अमल करना है।

गौर रहे कि इससे पहले, हरियाणा सरकार ने फरवरी में राम रहीम की 21 दिन की पैरोल दी थी। इस दौरान सरकार ने राम रहीम की जान का खतरा बताते हुए उसे जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया करवाई थी. फरलो के दौरान राम रहीम ज्यादातर समय अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में ही रहा था। राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से यौन उत्पीड़न के मामले में 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई थी. पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल में भेजा गया था, तभी से वह जेल में बंद है। इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static