हरियाणा की बेटी ने बढ़ाया मान, के.बी.सी. में जीते 25 लाख रुपए

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 11:02 AM (IST)

टोहाना : टोहाना की बेटी आरती ने सोनी टी.वी. पर आयोजित कार्यक्रम के.बी.सी. में 25 लाख रुपए जीते हैं। इस जीत की खुशी में टोहाना में जश्न का माहौल है। आरती पंजाब में चमकौर साहिब के ग्रामीण बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 

आरती ने बताया कि माता रानी का आशीर्वाद रहा जिसके चलते वह यह जीत दर्ज कर पाई है। इस जीत का सपना मेरे पापा ने देखा था है जिसे वह सफल कर पाई है। उसने बताया कि वह अपना ड्यूटी कार्य पूरी करने के बाद गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रही हैं। उसने बताया कि माता-पिता, ससुराल पक्ष के आशीर्वाद वह सहयोग के कारण कारण में यहां तक पहुंच पाई है। उसने देश की महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि चाहे महिला या पुरुष हो दिमाग सबका बराबर होता है। परमात्मा ने कोशिश करने की हिम्मत भी बराबर दी है। जिसके लिए हमें कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static