हरियाणा की चाचा-भतीजी ने जर्मनी में रोशन किया देश का नाम, दोनों ने जीत मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Mar 23, 2021 - 03:54 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के जिला यमुनानगर के रहने वाले चाचा-भतीजी ने जर्मनी में देश का नाम रोशन किया है। दोनों ने जर्मनी में मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का चुनाव का चुुनाव जीता है। यमुनानगर के अल्हार गांव के रहने वाले राहुल अपने गांव से जर्मनी लेबर का काम करने के लिए गए थे। वहीं उनकी भतीजी कृति अपने पिता के साथ ही जर्मनी में ही रह रही थी। दोनों ने ही बीते 14 मार्च को जर्मनी में हुए चुनाव में जीत हासिल की है, जो यमुनानगर के गांव अल्हार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए भी गौरव की बात है।

जर्मनी के हैसल स्टेट की फ्रैंकफर्ट इंटरनेशनल सिटी से राहुल कुमार ने चुनाव जीता, वहीं उनकी भतीजी कृति कुमार ने क्लस्टरबाग से मेंबर आफ पार्लियामेंट का चुनाव जीता। राहुल और उसके भाई कपिल कंबोज लंबे समय से जर्मनी में रह रहे हैं। राहुल के भाई कपिल कंबोज भी 2016 में क्लस्टरबाग से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रह चुके हैं। फ्रैंकफर्ट सिटी लोकसभा क्षेत्र में कुल साढ़े पांच लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 25 हजार भारतीय मूल के मतदाता हैं। यही भारतीय उनकी जीत का आधार बने। 

PunjabKesari, haryana

राहुल कुमार और उनका परिवार समाजसेवा से जुड़ा है। जब भी वो गांव में आते हैं, तो यहां भी सामाजिक कार्य करते हैं। कभी गरीब बच्चों को उनको गर्म वर्दियां, तो कभी जूते व बैग आदि देकर जाते हैं। राहुल के चाचा अश्विनी कुमार ने बताया कि 14 मार्च को हुए चुनाव में उनके भतीजे राहुल व भतीजी कीर्ति ने फ्रैंकफर्ट इंटरनेशनल सिटी से फ्राइवीलर पार्टी से मेंबर आफ पार्लियामेंट का चुनाव लड़ा और नगर काउंसलर बन गए। जर्मनी में 93 सीटों में से 31 सीटों पर ये चुनाव हुए हैं। ये पहली बार हुआ है कि जब फ्रैंकफर्ट इंटरनेशनल सिटी से कोई भारतीय चुनाव जीता है। यहां गांव में रह रहे राहुल के परिवार को बधाईयां मिल रही हैं।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static