Haryana में गरजा-बरसा मौसम...कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि...अगले 48 घंटे का जाने Weather Update...

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 05:06 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा के 11 जिले में आज मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी किया हुआ था। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में 50-60 किमी/घंटा की गति से आंधी के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था।

जिला कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई है और ओलावृष्टि भी हुई है। अचानक हुई ओलावृष्टि से रबी फसलों (सरसों, गेहूं) को नुकसान होने की आशंका है। और तो और मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और 2 से 5 मई के दौरान फिर से धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static