Haryana TOP 10: पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ आज आदमपुर में नॉमिनेशन का आगाज, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 07:16 AM (IST)

डेस्क: हरियाणा पंचायत चुनाव को घोषणा को लेकर आज राज्य चुनाव आयोग ने चंडीगढ़ में एक अहम बैठक बुलाई है। मुख्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह द्वारा आज ही पंतायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले पंचायत चुनाव की घोषणा 3 अक्टूबर को होनी थी। आदमपुर उपचुनाव की घोषणा के चलते 3 अक्टूबर को पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं हो पाई थी। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग दो चरणों में चुनाव करवाने का ऐलान कर सकता है।

आदमपुर पर मंथन के लिए आज कांग्रेस की अहम बैठक, उम्मीदवार के नाम का ऐलान संभव

अपनी जीत को लेकर आश्वस्त कांग्रेस ने आदमपुर के चुनावी रण में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।

आज हो सकता है आदमपुर उपचुनाव के लिए BJP प्रत्याशी का ऐलान

 बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बताया कि आदमपुर के लिए भाजपा उम्मीदवार की घोषणा शुक्रवार सुबह तक कर दी जाएगी। बता दें कि आज ही उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 

आदमपुर से उपचुनाव नहीं लड़ना चाहते कुलदीप बिश्नोई, बताई यह बड़ी वजह

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थामने वाले कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। 

हुड्डा ने डुबोया कांग्रेस का जहाज, बहुत जल्द खुद भी छोड़ देंगे पार्टी: दिग्विजय चौटाला

जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज डूबता हुआ जहाज बनकर रह गया है। 

हुड्डा का बड़ा ऐलान, बोेले- बरोदा उपचुनाव भी बिना संगठन के लड़े थे यह चुनाव भी लड़ेंगे

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव भी बिना संगठन के लड़े थे यह चुनाव भी लड़ेंगे। 2014 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था 31 सीट आई थी संगठन तो वही है।

INLD ने JJP को दिया बड़ा झटका, सिरसा में जजपा के कई पदाधिकारी इनेलो में हुए शामिल

सिरसा के कालांवाली हलके के कई जजपा पदाधिकारियों ने जजपा छोड़कर इनेलो का दामन थाम लिया है। विधायक अभय सिंह चौटाला ने इन लोगों को इनेलो में ज्वॉइन कराया। 

उपचुनाव को लेकर INLD ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी, 10 तक ओपी चौटाला को सौंपेंगे रिपोर्ट

उपचुनाव के लिए 5 सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन किया गया है। शहर के आजाद नगर स्थित मनवार बैंक्वेट हाल में हुई बैठक में अभय चौटाला भी शामिल हुए।

Commonwealth Games-2026 में शूटिंग की वापसी के साथ कुश्ती खिलाड़ियों को लगा बड़ा झटका

2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। इसमें शामिल खेलों का ऐलान हो गया है। अब शूटिंग की वापसी हो गई है, जबकि कुश्ती को हटा लिया गया है। 

1 लाख रुपए रिश्वत के साथ धरा गया कृषि विपणन बोर्ड का एक्सईएन, बिल पास करने की एवज में मांगी थी घूस

हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के एक्सईएन बोर्ड के एक्सईएन को विजिलेंस की टीम ने 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि बिल पास करवाने की एवज में एक्सईएन ने ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी।

फरीदाबाद नगर निगम के रिश्वतखोर कर्मचारी गिरफ्तार, रेहड़ी लगाने वाली महिला से मांगी थी रिश्वत

विजिलेंस विभाग की टीम ने निगम के दो कर्मचारियों को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े में कामयाबी हासिल की है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static