फतेहाबाद बना शिमला! जिले में जमकर पड़े ओले, सड़कें हुई सफेद, बढ़ी ठंड

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2024 - 05:52 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी पड़ रही है। वहीं, हरियाणा में जमकर बारिश के साथ ओले पड़े। इसके कारण प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। 

बता दें हरियाणा में बीती रात से रूक-रूक कर बारिश हो रही है, जिनमें जींद, हिसार, भिवानी रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। दूसरी ओर फतेहाबाद में जमकर ओले पड़े, जैसे मानो बर्फबारी हो गई है। गांव धांगड़, चबलामोरी, भिरड़ाना, सालमखेड़ा, धारणिया सहित कई गांवों में ओलो की चद्दर बिछी दिखी। हरियाणा में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में औसतन 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सबसे कम तापमान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश में ओलावृष्टि होने से किसानों को फसलों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 
 
मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश में बारिश के साथ ओले पड़ने की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने कहा था कि प्रदेश के 16 जिलों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग ने हरियाणा के 18 जिलों में ऑरेंज और 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इस जिले में हुई सबसे ज्यादा बारिश

नारनौल में अब तक सबसे ज्यादा 22 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं जींद 14.2, हिसार 11.6, बालसमंद 13, रोहतक 5.8, भिवानी 4.3, सिरसा 2, गुरुग्राम 2.5, कुरुक्षेत्र 1.5, पानीपत 1 और सोनीपत में 7.5 एमएम बारिश हो चुकी है। सबसे कम तापमान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static