Haryana Weather: अगले 24 घंटों में कई हिस्सों में हो सकती है बारिश, IMD ने जताई संभावना
punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 12:41 PM (IST)

हरियाणा डेस्क. सितंबर का महीना समाप्त होने वाला है और मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में अब तक मानसून का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। कुल 424.6 मिमी वर्षा के मुकाबले 406.4 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से केवल 4 प्रतिशत कम है। इस प्रकार वर्षा का कोटा लगभग पूरा हो चुका है।
जिलों में वर्षा की स्थिति
10 जिलों में 10 से 38 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और कहीं-कहीं मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
ठंड का आगमन
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अगले सप्ताह किसी समय वापसी की तैयारी करेगा। वर्षा और बादल न होने से अच्छी धूप निकलेगी, जिससे अगले सप्ताह तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लगभग अगले 10 दिनों तक दिन गर्म रहेंगे, उसके बाद धीरे-धीरे ठंडक शुरू होगी। अक्टूबर के मध्य से रातों में हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी।
अधिक वर्षा वाले जिले
इस मानसून सीजन में नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ पर अधिक वर्षा हुई है। नूंह में सामान्य से 71 प्रतिशत, गुरुग्राम में 53 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ में 43 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इन तीन जिलों में अत्यधिक वर्षा के कारण स्थानीय जनजीवन पर सकारात्मक असर पड़ा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Haryana Weather: अगले तीन घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, घरों ने निकलने पर बरतें सावधानी...
